भोपाल.पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपए देंगे। सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज को लिखे पत्र में कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना से हमारा देश और प्रदेश भी जूझ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार इस महामारी से मुकाबला करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। संपूर्ण लॉकडाउन जैसे अभूतपूर्व फैसले भी इसी दिशा में उठाए गए सार्थक कदम है। इस गंभीर समय में आमजन के स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों के लिए संसाधनों की आपूर्ति करना भी आवश्यक है। इस आपदा की घड़ी में मैं 30 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए मदद कर हम हमारे नागरिकों को इस कठिन समय में सहायता उपलब्ध करवा पाएंगे।

إرسال تعليق