पुंजापुरा.पास के गांव भीकूपुरा के किसान भगवान पटेल ने एक पहल की है। रविवार काे जनता कर्फ्यू के चलते मजदूरी पर नहीं जाने के बावजूद किसान ने 25 मजदूराें काे 5000 रुपए की मजदूरी दी। किसान के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

भीकूपुरा के किसान भगवान पटेल के यहां सब्जी तुड़ाई का कार्य चल रहा है। किसान के यहां राेजाना 25 मजदूर सब्जी ताेड़ने जाते हैं, लेकिन रविवार काे जनता कर्फ्यू के चलते नहीं गए। साेमवार काे सभी मजदूर किसान के यहां पहुंचे ताे उन्हाेंने सभी मजदूराें काे 200 रुपए के हिसाब से प्रत्येक मजदूर काे मजदूरी दी।

मजदूरी मिलेगी, सपने में भी नहीं सोचा था : मजदूर

किसान ने बताया प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को ध्यान में रखते हुए अपने यहां कार्य कर रहे मजदूराें काे मजदूरी वितरित की गई है। इधर मजदूर बबलू, प्रदीप, कलावती, राधेश्याम अादि ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है। हमें बिना मजदूरी के भी पैसे मिलेंगे ऐसा हमने सपने में भी नहीं सोचा था।

सउदी अरब से खातेगांव-कन्नाैद तहसील में आए 13 लाेग, 2 तक पहुंचा स्वास्थ्य अमला, दोनों स्वस्थ, 14 दिन आइसोलेशन में रहने का कहा

विदेश से भारत में यात्रियाें के आने का सिलिसला जारी, जिसमें देवास जिले के खातेगांव-कन्नाैद तहसील के 13 यात्री साउदी अरब से दाे दिन पहले आए हैं। इन यात्रियाें के अाने की जानकारी दिल्ली एयरपाेर्ट से भाेपाल और वहां से साेमवार काे जिला स्वास्थ्य विभाग में आई है। 13 यात्रियाें में से दाे यात्री तक स्वास्थ्य विभाग का अमला घर तक पहुंच चुका है। दाेनाें का चेकअप करने के बाद वह नाॅर्मल हैं। 11 यात्रियाें के घर भी टीम पहुंचेगी। अब तक स्वास्थ्य विभाग में 62 विदेशी यात्रियाें की सूची तैयार हाे चुकी है। इन्हें 14 दिन हाेम अाइसाेलेशन में रहने को कहा है।

जिला नाेडल अधिकारी डाॅ. एसएस मालवीय ने बताया, विदेश से आए यात्रियाें पर हम ज्यादा फाेकस कर रहे हैं, उनका घर टीम हर दिन जाकर फीडबैक ले रही है। साेमवार काे भाेपाल से अाई सूची में 13 लाेगाें के नाम आए हैं। इनमें से दाे का पता लग गया, शेष के घर तक खातेगांव-कन्नाैद की टीम पहुंचेगी।

शिप्रा में भी बाहर से आए 7 लोगों को जिला अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया। इनमें से तीन लोग वैष्णो देवी, एक चंडीगढ़, एक मुंबई से आए। दो अन्य लोग शामिल हैं। रात करीब 9:30 बजे नोडल अधिकारी डॉक्टर मालवीय ने उनका चेकअप कर सभी को 14 दिन तक घर में रहने की सलाह दी है। विदेश से आए यात्रियों की संख्या जिले में अब 62 हो चुकी है।
मजदूरों को सैलरी बांटते हुए।


Post a Comment

أحدث أقدم