जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर की ओर से नगर पंचायत बाजार स्थित न्यू लाईफ क्लिनिक में सोमवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव व विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं भी दी गई। शिविर में सुगर, बल्डप्रेशर, अस्थमा, सीओपीडी, हेमोग्लोबीन, यूरिक एसिड व नेत्र की जांच की गई। इस अवसर पर आयोजित एक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. सत्यदेव प्रसाद यादव ने कहा कि बदलते मौसम में जीवन की अस्त-व्यस्त दिनचर्चा व खानपान में सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम के विपरीत आचार-व्यवहार हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालते हैं। इस शिविर के सफल संचालन में डॉ. एसडीपी यादव, डॉ. पी कुमार, डा. आर कुमार, डॉ. केडी यादव, डॉ. आरके यादव, डॉ. संतोष कुमार, नेत्र चिकित्सक डॉ. शैलेश कुमार, मनीष कुमार सिंह, कुमार ऋषिकेश, रंजीत कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह आदि थे।

Aikma News - health check up of 200 people in free camp in ekma seminar also held


Post a Comment

Previous Post Next Post