स्थानीय अगिआंव प्रखंड में अहले सुबह अपने दालान में सोए एक वृद्ध को जान से मारने के लिए अपराधियों को फायरिंग किया। इस वारदात में वृद्ध को दो गोली लगी। जिससे वे घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले और पड़ोस के लोग जुटे और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यह वारदात नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में सोमवार की अहले सुबह 3. 50 बजे हुई। उस वक्त दालान में पचासी वर्षीय वृद्ध सुदेश्वर रवानी सोए हुए थे। तभी दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग किया। घटना के बारे में घायल सुदेश्वर रवानी के पोता सुबोध कुमार ने बताया कि हमलोग रात को अपने घर मे सोए हुए थे। मेरे बाबा सुदेश्वर रवानी अपने दलान में सोए हुए थे। तभी सोमवार की सुबह तीन बजकर पचास मिनट पर छह की संख्या में दो बाइक पर सवार अज्ञात हथियार बन्द अपराधियों ने मेरे बाबा को गोली मार दिया। जिससे वे घायल हो गए। दो गोली बाएं हाथ में लगी। जिसमे एक केहुनी के समीप तो दूसरा गट्टा के ऊपर। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग घर से बाहर निकले। इसके बाद देखा कि मेरे बाबा दलान में खून से लथपथ पड़े हैं। जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी। इस बीच, घायल वृद्ध के फर्द बयान पर छह अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान नारायणपुर में गोली से घायल वृद्ध ।
Agiaon News - two bullets killed by an elderly person sleeping on the hallway in narayanpur agian



Post a Comment

Previous Post Next Post