एसएन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, न्यू करमनटोला में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गयी। शुभारंभ स्कूल की निर्देशिका स्मिता सिंह ने किया। संबोधित करते निर्देशिका ने कहा कि हमारा आज का युग वैज्ञानिक युग है। इसमें छात्र व छात्राओं ने जिस तरह से प्रोजेक्ट बनाए है वह काबिले तारीफ है।

 स्कूल में तो शिक्षक पढ़ाने का कार्य तो कर ही रहे है अभिभावकों को भी पुर्णत: अपने बच्चों को घर पर उनकी पढ़ाई पर ध्यान देते रहना चाहिए तभी पूर्ण शिक्षा बच्चों की मिल पाएगी।

 प्रिसिंपल मनोज कुमार ओझा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में जिस तरह से छात्र व छात्राओं ने वाटर पोल्यूशन सहित कई सारे प्रोजेक्ट बनाए है जो बच्चों में बढ़ते हुए ज्ञान को प्रदर्शित कर रहा है। मौके पर एचओडी शिवानी सिंह, प्रिया उपाध्याय, ज्योति सिंह सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

इन्हे मिला पुरस्कार : विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर लेबल पर प्रथम, रोबोट जिसे अंकित एंड ग्रुप, सेकेण्ड विंड मिल, तृतीय सोलर सिस्टम तथा सीनियर में एयर पॉल्यूशन जिसे अलीजा एंड ग्रुप तथा द्वितीय वाटर पोल्यूशन तथा तृतीय लंग्स को दिया गया। प्रोजेक्ट बनानेवालों में अंकित, चेतन, अंजली, आदित्य सहित कई छात्र व छात्राओं की भूमिका थी।

बनाए गए ये प्रोजेक्ट : छात्र व छात्राओं के द्वारा रोबोट, वाटर पाल्यूशन, लंग्स, मोटर वोट, सीटी लाइफ, मॉडर्न सिटी, पर्यावरण व जल संचय से संबंधित प्रोजेक्ट बनाए गए थे।
Ara News - students and students made enlightening projects including robots in science exhibition

Post a Comment

أحدث أقدم