अंतागढ़|बीएसएफ 53 बटालियन की ओर से ग्राम फूलपाड़ में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी करमजीत सिंह और ग्राम प्रमुख मोहन सुकलाल नुरेटी की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 आसपास गांवों से आए स्कूली बच्चों को कम्प्यूटर, साइकिल, कॉपी, पेन, स्टेशनरी व अन्य सामग्री दी गई। फुलपाड़ के प्राथमिक शाला और आगनबाड़ी के बच्चों ने क्षेत्रीय बोली में नृत्य प्रस्तुत किया। द्वितीय कमान अधिकारी कमरजीत सिंह ने कहा कि बीएसएफ ग्रामवासियों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेगी।

बटालियन के सहायक कमाडेंट प्रवीण कुमार ने ग्रामवासियों से समस्याएं बताने कहा। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडर आलोक नेगी, आरक्षक प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र सलाम सहित डांगरा, छोटे जैतपुरी, पल्लाकसा आदि गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।

शिवरात्रि... चेमल में दो दिनी मेला 20 से

दुर्गूकोंदल|ग्राम चेमल में हर हर खंडेश्वर महादेव विकास समिति खंडीघाट समिति द्वारा दो दिवसीय शिवरात्रि मेेले का आयोजन 20 फरवरी से किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया यहां महाशिवरात्रि मेले का 16 वां वर्ष है।

 खंडी घाट में स्थित भगवान शिव-माता पार्वती, गणेश, मां दुर्गा, हनुमान मंदिर और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं। यहां 20 फरवरी शिव, पार्वती, दुर्गा, गणेश, हनुमान का रुद्राभिषेक, ज्योति प्रज्वलिल, हवन पूजन व शिव पुराण विमोचन किया जाएगा। 21 फरवरी को शिव महापुराण प्रवचन व हवन का कार्यक्रम होगा।

Antagarh News - chhattisgarh news civic action bsf distributed goods


Post a Comment

أحدث أقدم