आज के आधुनिक युग में कम्प्यूटर्स एवं तकनीक का विशेष महत्व है, बगैर कम्प्यूटर शिक्षा के शिक्षा अधूरी है। उक्त बातें लोहिया नगर स्थित बाइट कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को कम्प्यूटर शिक्षा आज की जरूरत विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक रजनीकांत ने कहीं। साथ ही कहा कि कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के बाद ही आप साक्षर कहला सकते हैं। क्योंकि उम्र के इस दौर में जमाने के साथ अपडेट रहने के लिए मुझे भी कंप्यूटर सीखना पड़ रहा है और अच्छा लग रहा है। 10वीं व 12वीं की परीक्षा के बाद छात्रों को बचे हुए समय कम्प्यूटर शिक्षा लेना चाहिए। सेमिनार में संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि कम्प्यूटर प्रशिक्षित होने से कई फायदे हैं, अगर नौकरी नहीं भी मिली तो स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा के बाद बच्चे छुट्टियों में कहीं घूमने चले जाते हैं। जबकि इस बचे हुए समय का सदुपयोग कर छात्रों को कम्प्यूटर का शिक्षा अवश्य रुप से लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों को बताया कि इस वर्ष संस्थान में कुछ नए सॉफ्टवेयर नए वर्जन के साथ कोर्स में शामिल किए गए हैं साथ ही बताया कि छात्र बाइट कम्प्यूटर में रेगुलर कोर्स में दाखिला लेंगे, उन्हें कम्प्यूटर टाइपिंग निशुल्क करवाया जाएगा। वहीं वर्ष में दो बार प्राइवेट कंपनियां द्वारा कैंपस सलेक्शन का आयोजन कर संस्थान के छात्रा का चयन किया जाता है जो इस बार मार्च महीने में प्रस्तावित है। लोकस एकेडमी के निदेशक रौनक कुमार ने कहा कि कंप्यूटर नॉलेज की वजह से ही मैं पैसे का लेनदेन डिजिटल रूप में कर रहा हूं। सर्वप्रथम कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अवकाश प्राप्त शिक्षक रजनीकांत, संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह व आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। धन्यवाद ज्ञापन बच्चों की पाठशाला के संचालक रोशन कुमार ने किया। इस मौके पर दर्जनों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

बाइट कम्प्यूटर में कम्प्यूटर शिक्षा विषय पर सेमिनार में बोले वक्ता

बाइट कंप्यूटर में सेमिनार को संबोधित करते अतिथि।



Begusarai News - education is incomplete without computer education



Post a Comment

Previous Post Next Post