{अतिथियों ने कहा-बच्चे सबसे अच्छे

डॉन बॉस्को स्कूल, विष्णुपुर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए डॉ गोविंद कुमार ने कहा कि बच्चे सबसे अच्छे होते हैं। उनकी हर गतिविधि अच्छी लगती है। यही वजह है कि जब कोई बच्चा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए अभिभावक के सामने झूठ बोलता है तो सच्चाई को जानते हुए भी हम उसे माफ कर देते हैं। लेकिन इसमें थोड़ी सी सुधार लाने की जरूरत है। हम बच्चों को माफ तो करें हीं, साथ में उनको अपने व्यवहार और आचरण में सुधार लाने के लिए प्रेरित भी करें। जिसे बच्चे अपने अच्छी आदतों में शामिल कर सके और उसके व्यक्तित्व में लगातार निखार आए। मौके पर डॉ प्रेमकुमार ने छोटे-छोटे बच्चों के अभिनय को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से अपने पुराने दिन याद आते हैं। समारोह में अतिथियों को स्वागत करते हुए निदेशक अमितोष कुमार मधुकर ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर खेल, गीत संगीत,भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग सहित अन्य तरह की नियमित गतिविधि आयोजित की जाती है। इसके लिए योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं।

डॉन बॉस्को स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों को सम्मानित करते निदेशक



Begusarai News - children in large attendance at don bosco39s anniversary



Post a Comment

Previous Post Next Post