बेरमो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर स्थित कारो बस्ती में रह रही महिला रेखा देवी के यहां नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर चाकू का भय दिखाकर लगभग 48 हजार रुपए की लूटपाट को अंजाम दिया। स्व. ढाको यादव की प|ी रेखा देवी का कहना है कि मंगलवार की रात्रि नकाबपोश अपराधियों पर घर में घुसकर चाकू के बल पर 48 हजार रुपए लूट लिए। अपराधियों ने उन्हें और उनकी बेटी को चाकू सटाकर जान से मारने की धमकी देते ह़ुए रुपए निकालने की बात कही। भयवश रेखा ने उस बक्से की ओर इशारा कर दिया, जिसमें रुपए रखे थे। इसके बाद अपराधी बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें रखे 48 हजार रुपए निकालकर चलते बने। रात में अपने दो बच्चों के साथ घर के कमरे में वह सोई थी। इसी दौरान लगभग 2 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आया। पूछने पर कोई जवाब नहीं आया और वह फिर सो गई। लगभग 15 मिनट के बाद पुन: दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। इसके बाद उसने दरवाजे से झांककर देखा तो कोई नहीं था, लेकिन उसकी गाय खुली मिली। उसे खूंटे से बांधने के लिए वह बाहर निकली। लौटने के क्रम में अचानक तीन लोग पीछे से आकर दरवाजा को धक्का देते हुए अंदर घुस गए। जब तक वह कुछ समझ पाती, अपराधियों ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर चाकू का भय दिखाया और लूटपाट शुरू कर दी। दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले को मनगढ़ंत बताया है। बेरमो थाना प्रभारी केके साहु ने कहा कि संभवत: यह मनगढंत घटना है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। महिला का बड़ा पुत्र कई लोगों से कर्ज लेकर फुसरो से बाहर चला गया है।

घर में बिखरे पड़े सामान।

Bermo News - police suspects case of robbery fear of knife



Post a Comment

أحدث أقدم