दुग्दा पूर्वी पंचायत की फुलझरिया बस्ती में स्थित दक्षिण काली मंदिर के परिसर में तीन दिवसीय नवचंडी सह मां काली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। 27 फरवरी को जल यात्रा के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया जाएगा। यज्ञ को लेकर काली मंदिर, यज्ञ मंडप का निर्माण कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

इस भव्य दक्षिण काली मंदिर में मां काली की संगमरमर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका अनावरण झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह 29 फरवरी को करेंगे। साथ ही 28 फरवरी की रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा।

नवनिर्मित काली मंदिर एवं यज्ञ मंडप।

Bermo News - preparations completed for the life of mother kali idol



Post a Comment

أحدث أقدم