बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पार्वती देवी नामक एक महिला से 50 हजार रुपए की छिनतई कर ली। करगली बाजार निवासी स्व. विजय गुप्ता की प|ी पार्वती देवी बुधवार को फुसरो स्थित बैंक से 50 हजार रुपए निकासी कर आॅटो में बैठकर करगली बाजार पहुंचकर उतरी ही थी कि तभी पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास आए और रुपए से भरा बैग झपटकर भाग निकले। जब तक महिला कुछ समझ पाती और शोर मचाती, बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार में वहां फुसरो बाजार की ओर निकल गए। घटना के बाद भुक्तभोगी महिला ने मामले की जानकारी बेरमो पुलिस को दी। महिला ने बताया कि वह घर के निजी कार्य के लिए बैंक से पैसा निकासी कर आॅटो में बैठकर घर के लिए निकल गई थीं। करगली बाजार पहुंचने पर आॅटो से उतरने के साथ ही वह छिनतई का शिकार हो गई। रुपए छीनकर भाग रहे बदमाशों का कई लोगों ने बाइक से पीछा किया, परंतु वो तेज रफ्तार से जैनामोड़ की ओर भाग निकले। इधर, छिनतई करने वाले अपराधियों की तस्वीर करगली बाजार मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस उसके आधार पर मामले की तफ्तीश में जुटी है। फुटेज में बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट पहना हुआ और पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट का देखा गया।

إرسال تعليق