जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने सोमवार को शहर के गांधी चौक पर मशाल जुलूस निकाली। मशाल जुलूस में सदस्यों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और कहा कि 25 फरवरी से माध्यमिक शिक्षक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
सरकार जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक सभी तरह के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित ने एक शिष्ट मंडल के साथ 25 फरवरी से हड़ताल पर जाने के पूर्व सोमवार को मशाल जुलूस निकालने के संबंध में डीएम सुहर्ष भगत व एसपी अरविंद कुमार गुप्ता को एक आवेदन दिया। जिसमें बताया गया कि शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थियों की घनघोर उपेक्षा के कारण बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला के तमाम माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसके लिए मशाल जुलूस निकाली जाएगी। वहीं जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। सरकार की दमनकारी नितियों के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा।
गांधी चौक पर मशाल जुलूस निकालते माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य।

Post a Comment