सोमवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रशाल में वित्तरहित इंटरमीडिएट संघ के जिला सचिव रामकिंकर यादव अनुदानित डिग्री कॉलेज के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, अनुदानित माध्यमिक विद्यालय के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य संयुक्त सचिव नागेश्वर प्रसाद, प्रमंडलीय अध्यक्ष नागेश्वर राय, जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, प्रमंडलीय संयुक्त सचिव कर्म चंद्र यादव, अनुमंडल सचिव अमरनाथ पासवान के साथ बैठक कर मूल्यांकन बहिष्कार में पूरा सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वित्तरहित डिग्री कॉलेज, अनुदानित इंटरमीडिएट कॉलेज, अनुदानित माध्यमिक विद्यालय के एक भी परीक्षक मूल्यांकन कार्य हेतु मूल्यांकन केंद्र पर नहीं जाएंगे। प्रतिदिन कलेक्ट्रेट में धरना होगा। धरना में प्रखंडवार माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्य सम्मिलित होंगे। 25 फरवरी व 26 फरवरी को सभी प्रखंड के शिक्षक मौजूद रहेंगे। 27 फरवरी को शंभूगंज व धोरैया, 28 फरवरी को बांका व बाराहाट, 29 फरवरी को अमरपुर व बांका, 1 मार्च को रजौन व बौंसी, 2 मार्च को बेलहर व फुल्लीडुमर, 3 मार्च को चांदन, कटोरिया व अमरपुर के सदस्य धरना में शामिल होंगे। प्रमंडल, जिला, अनुमंडल स्तर के माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी प्रतिदिन धरना में मौजूद रहेंगे। संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष परमानंद सिंह ने बताया कि जिला पंचायत समिति का समर्थन मिला है। मंगलवार को बांका प्रमुख बमबम यादव उनके साथ जुड़ेंगे।

प्रखंड संसाधन केन्द्र के समक्ष धरना प्रदर्शन करते शिक्षक।


Banka News - distributed inter union will also boycott the evaluation work



Post a Comment

Previous Post Next Post