सरकार की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई और संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इसका अस्पताल में मरीजों को सफाई के साथ गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी क्रम में सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम ने किया।

दो सदस्यीय टीम में शामिल स्टेट प्रोग्राम आॅफिसर अविनाश पांडेय और यूनिसेफ के एसएस रेड्डी ने सदर अस्पताल के रख-रखाव, साफ-सफाई के साथ ही यहां मरीजों को मिलने वाली इलाज की सुविधा की जानकारी ली। सबसे पहले टीम के सदस्यों ने सदर अस्पताल के बागवानी का निरीक्षण किया। जहां अस्पताल प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि बागवानी में 39 किस्म के पौधे लगाए गए हैं, जिसमें कई औषधीय पौधे भी हैं। टीम के सदस्यों ने ऑपरेशन थियेटर से लेकर ओपीडी, मरीजों को मिलने वाली सुविधा आदि के बारे मे जानकारी हासिल की। टीम ने पूरे अस्पताल में सफाई का जायजा लेते हुए मरीजों से भी बात की।

वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेक लिस्ट भी भरी, जिससे की वह अपना रिपोर्ट सरकार को सौंप सके। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि टीम साफ-सफाई व रख-रखाव के आधार पर अस्पतालों की ग्रेडिंग करती है। टीम के सदस्य इसकी रिपोर्टिंग राज्य स्वास्थ्य समिति को करेगी। उसके आधार पर अस्पताल की ग्रेडिंग होगी। पिछले वर्ष बांका सदर अस्पताल की रैंकिंग तीसरी थी, जिसके लिए अस्पताल को तीन लाख रुपये डवलपमेंट के लिए दिया गया था।

सदर अस्पताल में निरीक्षण में आई कायाकल्प की टीम।



Banka News - investigation of facilities provided to patients report will be made



Post a Comment

Previous Post Next Post