पहाड़पुर प्रखंड की कमाल पीपरा पंचायत के बनकटवा में सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, पीएचसी प्रभारी एसएन सत्यार्थी, जिप सदस्य ध्रुव चौरसिया, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ सत्यार्थी ने कहा कि केंद्र पर एक एएनएम आशा कुमारी व फैसिलेटर्स की पोस्टिंग की गई है। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र 2001 से निर्माणाधीन होने के कारण यहां मरीजों का उपचार पेड़ के नीचे किया जाता था। उन्होंने कहा की जिला पार्षद ध्रुव चौरसिया के अथक प्रयास से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है। मौके पर स्थानीय मुखिया ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से यहां के ग्रामीणों को बहुत सुविधा मिलेगी। मौके पर केयर टेकर धीरेंद्र प्रसाद, नित्यानंद पांडेय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंद किशोर यादव, अवधेश श्रीवास्तव, अनु सिंह, अखिलेश कुमार, संजय पांडेय, एएनएम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

बनकटवा में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि।



Bankatva News - bda inaugurates sub health center at bankatwa in paharpur block



Post a Comment

Previous Post Next Post