नई दिल्ली .मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद एयरपोर्ट के बाद आईजीआई एयरपोर्ट ने तेजस की तर्ज पर अपने पैसेंजरों को घर से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से घर तक लगेज कलेक्ट व डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत एयरपोर्ट संचालन करने वाली कंपनी (डायल) बैगेज बेल्ट से घर तक और घर से डिपार्चर गेट तक सुविधा प्रदान करेगी। यह सुविधा आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू की गई है।
जल्द ही सुविधा टर्मिनल और डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर भी शुरू होगी।
डायल के अनुसार, यह सुविधा पेड होगी और इस सेवा को बेंगलुरू की कंपनी के सहयोग से इस एयरपोर्ट पर शुरू किया गया है। डायल के एक अधिकारी ने बताया कि सेवा का लाभ दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के पैसेंजर ले सकते हैं। इसके लिए आईजीआई एयरपोर्ट की वेबसाइट
www.newdelhiairport.in पर जाकर बुकिंग करानी होगी। लगेज का किराया वेबसाइट के उपलब्ध फेयर चार्ट के आधार पर देय होगा। पैसेंजरों की बुकिंग करवाने पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर पैसेंजर का लगेज विदेश या अन्य शहरों से आने वाले या विदेश या अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजरों का लगेज पिक एंड ड्रॉप कर दिया जाएगा।

إرسال تعليق