प्रेसवार्ता करते हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य।

फारबिसगंज | बिहार में शराबबंदी के बावजूद डेढ़ गुणा शराब की खपत बढ़ी है। बंदी के बाद भी सरकार के कर्मी, अधिकारी इस गोरखधंधे में संलिप्त हैं। कहीं से भी शासन का भय नहीं है। विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनी तो शराब का सेवन नहीं करने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपरोक्त बातें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष भागवत लाल वैश्यन्त्री ने मीडिया कर्मियों से कही। उन्होंने शिक्षकों की हड़ताल का समर्थन करते हुए राज्य सरकार को शिक्षक संघ से वार्ता करने के साथ ही शिक्षा के हित में हड़ताल को समाप्त कराने की दिशा में नसीहत दी। प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनने पर शिक्षकों के समान काम-समान वेतन व सेवा शर्त का पालन कराने की बात कही। उन्होंने बिहार में कोई भी नियोजन संविदा पर नहीं किए जाने की बात कहते हुए स्थायी व वेतनमान पर नियुक्ति किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर देश की वर्तमान स्थिति का हवाला देते हुए भाजपा का ग्राफ नीचे गिरने की बात कही। उन्होंने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नौकरी व रोजगार की दिशा में फिसड्डी सरकार के विरुद्ध बिहार विस चुनाव में बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई के साथ साथ लोगों के बीच बढ़ती असुरक्षा की भावना को चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही।

Araria News - equal work will be equal pay if government is formed we



Post a Comment

Previous Post Next Post