बुजुर्गों को सम्मानित करतीं शिव शिष्या।

फारबिसगंज | बसगड़ा रामपुर में शिव शिष्य परिवार के सदस्यों द्वारा भव्य रूप से शिव परिचर्चा की गई। परिचर्चा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिव की सदस्यता ग्रहण की। परिचर्चा के दौरान हरिदानंदन फाउंडेशन के सौजन्य से शिव सदस्यों द्वारा गांव के बुजुर्ग महिला व पुरुषों को सम्मानित किया गया। इस कालखंड के प्रथम शिव शिष्य वरेण्य गुरु भ्राता साहब श्री हरीन्द्रानंद व दीदी नीलम आनंद के विचार से जन आवाम को अवगत कराया गया।

मौके पर गुरु भाई मनीष ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी परिवार का वो स्तंभ है। जो परिवार को खड़ा रखते है। बुजुर्ग वह छायादार वृक्ष है, जिनके छांव में परिवार फलता फूलता है। हम सभी पुत्र का दायित्व है की अपने मां-बाप की सदैव सेवा करें और उनके जरूरत का हमेशा ख्याल रखें। क्योंकि आज वो बूढ़े हैं, कल हमलोग बूढ़े होंगे। हम जैसा करेंगे वैसा ही हमारा पुत्र या पुत्री मेरे साथ करेगा। आज हमारे समाज मे बुजुर्ग कहीं ना कहीं अपने पुत्र से प्यार का दंश झेल रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु भाई राजेंद्र ठाकुर, डाॅ. सुबोध ठाकुर, धर्मेंद्र मंडल, बौआ मंडल, रंजीत मंडल, तपेश मेहता, शंभू मेहता, पंकज मंडल, कन्हैया मंडल, प्रमोद मंडल, रमण वर्मा, रोहित साह, शत्रुघन साह, सुजीत सिंह, बहन आभा झा, बबिता कुमारी, मीणा कुमारी, चांदनी का अहम योगदान रहा।

Araria News - elderly are shady trees family thrives under their shade manish


Post a Comment

Previous Post Next Post