भवन निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर सहायक अभियंता ने की जांचचंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत महाल पूर्वी गांव में निर्माणाधीन उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन निर्माण कार्य मे...
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत महाल पूर्वी गांव में निर्माणाधीन उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन निर्माण कार्य मे संवेदक की अाेर से बरती जा रही अनियमितता की शिकायत को लेकर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता कुमार विमल ने जांच की। मुखिया सरिता शेखर ने उप विकास आयुक्त बोकारो को शिकायत की थी। मुखिया ने डीडीसी से शिकायत में कहा था कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री निम्न स्तर की है। स्वीकृत प्राक्कलन से अलग भवन में ग्रेड टू की ईंट की जगह सीमेंट की ईंट, निम्न स्तर का सीमेंट, छड़ व बालू का उपयाेग किया जा रहा है। इसके अलावा जोड़ाई कार्य में सीमेंट और बालू के औसत में भी गड़बड़ी की जा रही है। कार्यस्थल पर न सूचना पट्ट है और न ही प्राक्कलन पट्ट अंकित है। कार्य का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नवम्बर 2019 में ऑन लाइन किया था। इसके पूर्व मुखिया ने निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और शिक्षा विभाग में शिकायत की थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद कार्य को बुधवार से बंद कर दिया था। निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर निर्माणाधीन भवन की जांच में गुरुवार को शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता कुमार विमल पहुंचे।
लोगों से पूछताछ करते सहायक अभियंता।

إرسال تعليق