बरही प्रखंड के रसोईया धमना मोड़ से गुरुवार को पंचायत के दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग अजमेर शरीफ यात्रा के लिए रवाना हुए। हज यात्रियों को राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष तौकीर रजा एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर साहू ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रवाना किया।
सभी जायरीनों को अजमेर शरीफ ले जाने एवं सही सलामत ले आने का कार्य रसोईया धमना अंसार नगर निवासी मो इदरीश मिया द्वारा किया जाएगा।
ये लगभग 40 वर्षों से यह कार्य को बखूबी सफलता पूर्वक करते आ रहे हैं।
मो तौकीर ने सभी हज यात्रियों से निवेदन किया कि वे बाबा गरीब नवाज से रसोईया धमना पंचायत, बरही हजारीबाग सहित समस्त देश की सलामती की दुआ करे ताकि भारत के सभी लोग हिन्दू मुस्लिम गंगा यमुना तहजीब को कायम कर अमन चैन से जी सके।
मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर साहू ने सभी के यात्रा मंगलमय हो ऐसी कामना किया। मौके पर मो अनवर, मो शकूर, मो रहुफ, मो सलीम, मिन्हाज तस्लीम, मो उल्फत, नसीम फजीलत बनों, यास्मीन गुलसन, मो अफरीदी, मो इदरीश मिया, अख्तरी आमना, मो अख्तर, मो जुनेद, आजाद, कलाम, शहजादी बेगम, मजदा खातून, शाहजहां खातून, तैबुन निशा, आसमा खातून आदि मौजूद थे।
रवाना होते मुस्लिम समुदाय के लोग ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SJfeMw

إرسال تعليق