बकाया मानदेय की मांग को लेकर दो दिनों से चला आ रही आउटर्सोिर्संग कर्मियों की हड़ताल गुरुवार देर शाम समाप्त हो गई। हड़ताल सिविल सर्जन डाॅ. कृष्णा कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त की गई।

आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बताया कि उन्हें कमांडों कंपनी द्वारा रखा गया है।

 लेकिन पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है। इसकी सूचना कंपनी को कई बार दी गई।

 लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा। जिसके कारण अाजीज होकर हड़ताल का सहारा लेना पड़ा।

सभी ने अपनी समस्या से डीएस डाॅ एसएसपी सिंह को अवगत कराया।

डीएस ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्या से सिविल सर्जन को अवगत कराया। सिविल सर्जन ने आउटसोर्सिंग कर्मियों से दूरभाष पर बात की और आश्वास्त किया कि 10 दिनो के अंदर उनका बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।

आउटसोर्सिंग कर्मियों का नेतृत्व करने वाले छत्रधारी ठाकुर, अमित कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद हमलोग अपना हड़ताल समाप्त कर दिया है।

सिविल सर्जन ने 10 दिनो का समय लिया है। उनका सम्मान रखते हुए हड़ताल वापस ले ली गई है।

यदि समयावधि में बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो पुनः हम सब हड़ताल पर चले जाएंगे।

शुक्रवार से काम पर आने की सहमति दी है। 

मौके पर राजेश यादव, छत्रधारी ठाकुर, टीपू कुरेशी, नरेश कुमार, कामेश्वर सिंह, कैलाश कुमार, कंचन कुमारी, शालू देवी, विनीता देवी, काजल कुमारी, अनिता देवी, बिल्ली देवी, क्रांति देवी, रोहित कुमार, अनित कुमार, मनीषा कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

हड़ताल समाप्ति की घोषणा करते कर्मी ।

Barhi News - outsourcing personnel strike to end in 10 days



Post a Comment

أحدث أقدم