लुधियाना.आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले पुलिसवालेअब पब्लिक डीलिंग का काम नहीं करेंगे। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने सख्ती दिखाते हुए विभाग में निर्देश जारी किए हैं और सभी को हिदायत दी है कि इसे फाॅलो करें। ऐसे करने से सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और लोगों को इंसाफ मिलेगा।
आंकड़ों की बात करें तो पुलिस के रिकॉर्ड में 150 के करीबऐसे पुलिसवाले हैं, जिन पर नशा तस्करी, करप्शन, मारपीट और अन्य मामले दर्ज हैं। कुछ जेल जाकरजमानत पर बाहर हैं और ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं। क्योंकि उक्त मामलों की पड़ताल चल रही है। ऐसे पुलिसवालों कोपब्लिक डीलिंग से दूर रखा जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर आएगी पुलिस की कार्रवाई
करप्शन करने वाले पुलिसवालोंके लिए अधिकारी ज्यादा सख्ती करने के मूड में हैं। उनकी सर्विस बुक में तो इसे लिखा ही जाएगा, साथ ही भ्रष्टाचार करने वालेपुलिसवालों काअपडेट आफिशियल वेबसाइट पर डाला जाएगा। असके साथ ही पुलिस ने उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की, उसे भी वहां लिखा जाएगा। ताकि लोगों को लगे कि सिस्टम पारदर्शी है।
दागी पुलिसवालोंपर इंटरनल विजिलेंस रखेगी नजर
आपराधिक मामलों में संलिप्त पुलिसवालेकानूनी दाव-पेच से ड्यूटी पर तो आ जाएंगे। लेकिन उनकी निगरानी के लिए भी इंटरनल विजिलेंस टीम बनाई गई है, जोकि उनपर नजर रखेंगे। इसके बारे में दागियोंको पता नहीं चलेगा, लेकिन उसका रिकार्ड रोजअधिकारियोंतक पहुंचेगा।
दागी पुलिसवालोंको ढूंढ़ने में लगामहकमा
कुछ दागी पुलिसवालोंका रिकाॅर्ड तो पुलिस के पास है, लेकिन कुछ के बारे में उन्हें नहीं पता। इन दिनों हर थाना अपने-अपने लेवल पर दागी पुलिसवालोंका रिकाॅर्ड तैयार कर भेजने के लिए कहा गया है। जिसमें वो बताएं कि किस पुलिसवालेपर, किस धारा के तहत पर्चा दर्ज हुआ था। इस समय वो थाने में क्या काम कर रहा है। अगर पब्लिक डीलिंग है तो उसे तुरंत वहां से हटाया जाए। उक्त पुलिसवालेको पुलिस लाइन या फिर इंटरनल काम के लिए रखा जाए।

إرسال تعليق