कॉलोनी के लोग बोले- पक्षियों से घरों की छत तक आ रहा कचरा

शहर का कचरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मेला ग्राउंड में डंप कर रहे हैं, जबकि कचरे को ग्राम रछेड़ी में ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डंप किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। मेला परिसर में कचरे का डंप होने से सुभाष नगर, महावीर गंज कॉलोनी के लोग बदबू से परेशान हो रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि कचरे से उठने वाली बदबू से हम लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है । इसके अलावा पक्षी कचरे को चोंच में दबाकर घर की छत पर डाल जाते हैं । हम लोगों के द्वारा कई बार मेले में कचरा डंप करने का विरोध भी किया गया है । उसके बाद भी नगर पालिका अधिकारियों के द्वारा हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका के पास लगभग 504 सफाईकर्मी हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, छोटे लोडिंग कचरा वाहन सहित 35 के करीब वाहन हैं, जिनसे कचरा एकत्र कर मेला परिसर में फेंका जाता है। नपाकर्मी वार्डों से इकट्ठा कचरे को मुख्य सड़क पर रखते हैं और वहां से इस कचरे को लोडिंग वाहनों में भरकर शहर से बाहर फेंकना होता है लेकिन पिछले कुछ महीनों से सफाई कर्मचारी शहर के कचरे को मेला परिसर में डंप कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड आफिस में लोगों ने फेंका था कचरा

3 अगस्त 2018 में सुभाष नगर और महावीर गंज के लोगों द्वारा मेला परिसर में कचरा डंप रोकने के लिए नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मेले के पास मौजूद फायर ब्रिगेड आफिस में कचरा फेंका कर नपा के विरोध में नारेबाजी की गई थी। लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उस समय कुछ महीनों के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने मेला परिसर में कचरे का डंप करना बंद कर दिया। उस दौरान कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड में डंप होने लगा था। लेकिन वर्ष 2019 में एक बार फिर से मेले में कचरे का डंप होने लगा, जो अभी तक जारी है। स्थानीय निवासी अमित जैन ने बताया कि एक तरफ नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मेला परिसर में कचरे का डंप कर रहे हैं । वहीं दूसरी ओर पक्षी डंप हुए कचरे से कुछ कचरा अपनी चोंच में दबाकर लोगों के घरों की छत पर डालकर उड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में छत पर बैठना भी हमारे लिए मुश्किल हो गया है।

तीन से चार दिन में कचरे का डंप हटा लिया जाएगा

नपा एचओ दीपंेद्र सिंह सेंगर ने बताया कि यह बात सही है कि मेले में कचरे का डंप होने से आसपास के इलाकों के लोग बदबू से परेशान हैं। तीन से चार दिन में कचरे का डंप हटा लिया जाएगा। साथ ही सफाई कर्मचारियों को ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा फेंकने के निर्देश दिए जाएंगे। कुछ दिनों की परेशानी है।

फैल सकती है बीमारी

रविवार को सुभाष नगर और महावीर गंज के स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के सभी 39 वार्डों से हर रोज करीब 40 टन कचरा निकल रहा है। जिसका उठाव नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन उसको शहर से बाहर न फेंककर उसकाे मेला परिसर में डंप किया जा रहा है। जिससे मेला परिसर के आसपास 24 घंटे बदबू आती रहती है। इस कारण से लोग परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में नपा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई दफा शिकायत की है। लेकिन उसके बाद भी कचरे को डंप अभी भी किया जा रहा है,कई टन कचरा डंप होने से आसपास क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है। ऐसी हालात में हम सभी को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।

बदबू से घर में रुकना मुश्किल हो गया है


दीवान सिंह यादव, सुभाष नगर

घर की छत पर पक्षी गिरा जाते हैं कचरा


अमित जैन, मेला रोड

बीमारी फैलने का है डर


शिवम सिंह भदौरिया, सुभाष नगर

मेला परिसर के एक हिस्से में कचरे का डंप। इस प्रकार के कचरे के डंप मेले मेेेंेंें अन्य स्थानों पर हैं।



Bhind News - mp news napa dumped garbage in the fair premises people of subhash nagar and mahavir ganj upset with the smell
Bhind News - mp news napa dumped garbage in the fair premises people of subhash nagar and mahavir ganj upset with the smell
Bhind News - mp news napa dumped garbage in the fair premises people of subhash nagar and mahavir ganj upset with the smell
Bhind News - mp news napa dumped garbage in the fair premises people of subhash nagar and mahavir ganj upset with the smell



Post a Comment

أحدث أقدم