बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा हड़ताली शिक्षकों का धरना पुरे जिले में जारी रहा। शहर में जेपी स्मारक के समीप बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा चल रहे धरने में गुरुवार को शिक्षक व शिक्षिकाओं ने जमकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी मांगों के समर्थन में होली के गीत जब तक पुरा न होई मांग हो नीतीश जी तब तक रही धरना जारी, अबकी चुनाव में पता चल जाई। गीत को सुनने वालों की भीड़ लग गई। मौके पर संबोधित करते शैक्षणिक परिषद के सचिव शशिभुषण दूबे ने कहा कि विगत 25 फरवरी से पूरे बिहार में सरकार की शिक्षा, शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ धरने का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। यह तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षाें को पूर्व वेतनमान न दे दे।
बड़हरा । शिक्षकों पर किए गए दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने एवं मांगों को पूरा करने को लेकर शिक्षकों ने गुरुवार को प्रखंड परिसर में 11 वेंं दिन अनिश्चतकालीन हड़ताल पर है। वही बड़हरा बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को आवेदन भेजा है। वक्ताओ ने कहा कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में राज्य के प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक शिक्षक 17 से हड़ताल पर हैं।
तरारी। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के समक्ष नियोजित शिक्षकों के द्वारा अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर गुरुबार को 11वें दिन धरना प्रदर्शन किया । जिसकी अध्यक्षता अपराजिता कुमारी एवं मंच संचालन सारंगधर पांडे ने किया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि जबतक पूर्ण वेतनमान नही मिलता तब तक धरना प्रदर्शन हड़ताल चलती रहेगी।
कोईलवर। शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 11 वे दिन धरना-प्रदर्शन स्थल पर जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी शिक्षकों से मिलने कोईलवर पहुंची। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की मांग को जायज ठहराते हुए नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार से मांग की। साथ ही शिक्षकों की जा रही बर्खास्तगी, एफआईआर की उन्होंने पुरजोर भर्त्सना की।
संदेश । शिक्षकों का धरना ग्यारहवे दिन जारी रहा। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के जिला संयोजक हरेंद्र प्रसाद राय थे। जिला संयोजक हरेंद्र राय ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता के कारण सरकार के पसीने छुट रहे है। वे पटना की धरती पर आन्दोलन को कुचलने के लिए पानी की बौछार करवा रही है।
पीरो। स्थानीय स्टेडियम में धरना के दौरान शिक्षकों ने कहा कि शिक्षको को डराने से आंदोलन दबने वाला नहीं है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के बयान की निन्दा की और कहा कि मुख्यमंत्री के बातों में अहंकार झलक रहा है, सता का अहंकार विनाश कि तरफ ले जाता है। पहले वे अपने विधायकों और अपना वेतन नियोजित जैसा कर के दिखाए और सारी सुविधाएं लेना बंद करे तब पता चलेगा आप कितना ईमानदार है।
बिहिया| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहिया के तत्वावधान में हड़ताल के 11 वे दिन भी गुरुवार को शिक्षकों ने धरना दिया। प्रखंड परिसर बिहिया में आयोजित धरना की अध्यक्षता सुशील पाल ने की और संचालन तनवीर ने किया। धरना में श्याम सिन्हा, शिवकुमार सिंह, रामजी सिंह, जयप्रकाश, अरबिंद कुमार, अभय पांडेय, मुस्ताक, जितेंद भगत, अजय पाण्डेय, श्वेता कुमारी, सुषमा आदि मौजूद थे।

Post a Comment