सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आरा के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व सांसद व सहकारिता के वरिष्ठ नेता स्व तपेश्वर सिंह की पुण्यतिथि बैंक परिसर में आयोजित की गई। सर्वप्रथम स्व सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात बैंक के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह ने की। संबोधित करते कहा कि तपेश्वर बाबू के द्वारा पैक्स, व्यापार मंडल के गठन में किए गए प्रयासों को याद किया जाता रहा है। ये किसानों के लिए हमेशा संघर्षशील रहे। को-ऑपरेटिव बैंक, बिस्कोमान व भूमि विकास बैंक के स्थापना में तपेश्वर बाबू का बड़ा योगदान रहा है। मौके पर बैंक के उपाध्यक्ष परमानंद सिंह, प्रबंध निदेशक बबन मिश्र, दीनदयाल पाल, राजीव रंजन, महेन्द्र सिंह, संजू कुमारी, ब्रज भुषण, प्रमोद कुमार, पींटू कुमार, पिंकी रानी, सुनील कुमार राय सहित कई थे।

पुण्यतिथि के मौके पर माल्यार्पण करते लोग।


Ara News - self wreaths on the life size statue of tapeshwar singh on his death anniversary

Post a Comment

Previous Post Next Post