प्रखंड स्थित पंजवारा पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित माराटीकर गांव में संचालित नल-जल योजना में मानक के विपरीत निर्माण कार्य होने से लोगों आक्रोश व्याप्त है। संबंधित वार्ड के कापरी टोला में संबंधित वार्ड सदस्य और सचिव के द्वारा मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत सप्लाई पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, उपरोक्त कार्य मनमाना रवैया अख्तियार करते हुए गुणवत्ता को ताख पर रखकर वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा कार्य कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की सप्लाई के लिए बिछाए जाने वाला पाइप बिल्कुल ही घटिया क्वालिटी का है। पाइप को जमीन के अंदर बिछाए जाने के मामले में भी मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर पाइप को जमीन से महज 2 इंच नीचे मिट्टी से दबाकर छोड़ दिया गया है। फलाफल पानी की सप्लाई शुरू होने से पूर्व ही लोगों के पैदल चलने से भी पाइप क्षतिग्रस्त हो रहा है।
इसे देख स्थानीय ग्रामीण उपेंद्र कापरी, विक्रम कुमार, मिथिलेश कुशवाहा, तेजनारायण मंडल, विपीन कापरी, उज्जवल कुमार, मुकेश कुमार महतो, विकास कापरी, सिकंदर कापरी, मदन कापरी, महेश कापरी, लड्डू हजरा, दिनेश्वर कापरी सहित अन्य कई ग्रामीणों ने बाराहाट बीडीओ, बांका डीएम, एसडीएम सहित मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा शिकायत करते हुए योजना में प्रयोग किए जा रहे सामग्री की जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं जब इसकी शिकायत बीडीअाे काे मिली ताे बीडीअाे ने भी माैके पर पहुंचकर जांच की, जहां गड़बडी काे देख, कनीय अभियंता काे पाइप की क्वालिटी जांच करने के अादेश दिये है। इस दाैरान बीडीअाे शशिभूषण साहू ने कहा कि गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जेई को निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जा रहे सामग्री की जांच के लिए अादेश दिया गया है।
बीडीओ ने प्रयुक्त की जा रही सामग्री की जांच के दिए अादेश
माराटीकर में नल जल काम में घटिया कार्य किए जाने के विरोध कर रहे लोग।

Post a Comment