भिंड |शहर के बायपास किनारे मौजूद एकेडमिक स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन हुआ । जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने भक्ति और देशभक्ति गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी। फंक्शन में छात्रों ने शिव तांडव, गणेश वंदना, वेस्टर्न डांस, शैक्षणिक स्वागत गीत, कालबेलिया डांस, पंजाबी डांस सहित देशभक्ति नृत्य और नाटकों की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर एसडीएम मोहम्मद इकबाल , बीईओ उमेश सिंह, स्कूल संचालक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, प्राचार्य सुधीर मिश्रा, कोऑर्डिनेटर श्रृष्टि शिवहरे, गोपाल सिंह भदौरिया सहित छात्रों के पालक और शिक्षक मौजूद रहे ।

إرسال تعليق