खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देकर एक युवक पहचान की युवती का दैहिक शोषण करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती के सामने युवक की प|ी आ गई। युवती पंचायत में नौकरी करती है।
पुलिस ने बताया कि लुंड्रा क्षेत्र की निवासी युवती सूरजपुर जिले के एक पंचायत में कर्मचारी है।
वह कुछ महीने पहले सूरजपुर से अंबिकापुर आ रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर में पहचान का युवक सिलास कुजूर मिला जो बिशुनपुर में किराए के घर में रहता था। युवती को वह अपने साथ बिशुनपुर क्वार्टर ले गया।
उसने खुद का अविवाहित बताकर उसके साथ रात में दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।
इसी बीच एक दिन युवक की प|ी बिशुनपुर पहुंच गई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद युवती ने रिपोर्ट की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Post a Comment