ग्राम गढ़टकनेत के कालीखेड़ा में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को 11 राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत एवं एक घायल अवस्था में देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर वन विभाग के कार्मिक पहुंचकर अजीतगढ़ पशु चिकित्सालय में बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। एक घायल मोर का उपचार करवाया। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों एवं वन अधिकारियों ने मोरों की मौत का कारण मौसम परिवर्तन को माना, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को गांव के विभिन्न स्थानों पर मोर मृत अवस्था में पड़े हुए मिले। मोरों को गांव में जगह-जगह मृत अवस्था में पड़ा देखने के बाद मौके पर बडी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर मृत पड़े हुए मोरों को कुत्तों से बचाने के लिए एकत्र कर एक स्थान पर रख दिया। इसके बाद वन व पुलिस अधिकारियों को मृत मोरों के बारे में सूचना दी। सूचना पर वनपाल शिव सहाय जाट, वनरक्षक महेश मीणा, विनोद सैनी, बेलदार झाबरमल मौके पर पहुंचे।

 वन कार्मिकों की टीम को ग्रामीणों ने जगह-जगह मृत मिले मोरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर मौका निरीक्षण करवाया। वन टीम ने मृत मोरों को हिरासत में लेकर अजीतगढ़ वन कार्यालय लेकर आए । वन कार्मिकों ने घायल मोर को अजीतगढ़ पशु चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया गया तथा शेष मृत मोरों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर दफनाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

प्रथमदृष्टया मोरों की मौत मौसम परिवर्तन से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

-डॉ.मदनलाल निर्मल, पशु चिकित्सालय प्रभारी

अजीतगढ़| कालीखेडा में मृत मिले मोर।



Ajitgrah News - rajasthan news 11 peacocks died in kalikheda due to change in weather



Post a Comment

Previous Post Next Post