फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर- 12 स्थित पांच नंबर धौड़ा की न्यू चीप हाउस कॉलोनी में बड़ा नाला जाम होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार शाम की तेज बारिश के बाद उसका गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे कई घरों चहारदीवारियां टूट गईं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने फुसरो नप के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर अध्यक्ष को पत्र लिखकर नाला की सफाई कराने एवं गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कॉलोनी निवासी कपिलदेव गांधी, माणिक उरांव, शनिचर मांझी, मनोज मुंडा, अजय मोदी आदि ने कहा कि पांच नंबर धौड़ा का बड़ा नाला लगभग ढाई फीट से ज्यादा गहरा था। धीरे-धीरे इसमें कचड़ा भरता गया, लेकिन कभी इसकी सफाई नहीं हुई। यही कारण है कि अब यह नाला जमीन के बराबर हो गया है।

लिखित शिकायत पर होगी सफाई

स्थानीय जनता से शिकायत मिली है। वे लिखित देंगे तो इसकी जांच कर वहां लेबर भेजकर सफाई कार्य कराया जाएगा। स्वच्छता के मामले में कहीं समझौता नहीं हो सकता है।

राकेश सिंह, अध्यक्ष, फुसरो नगर परिषद।

चीप हाउस कॉलोनी में जाम बड़ा नाला।



Bermo News - dirty water entered people39s homes due to blockage of water after rain walls were broken



Post a Comment

أحدث أقدم