चंडीगढ़.देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले पंजाब के जांबाज शहीद सैनिकों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को 34 शहीदों के परिवारों का सम्मान किया। पुलवामा हमले की पहली वर्षगांठ के मौके पर रखे गए इस समागम में शहीद सैनिक के परिजनों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को ‘मान पत्र ’ देकर सम्मानित किया, जिनको 2017, 2018 और 2019 के दौरान सरकार ने ‘मान और सम्मान ’ नीति के अंतर्गत शहीद सैनिकों के वारिसों को नौकरी दी थी। सीएम ने कहा कि सरकार शहीदों के महान बलिदान को याद करते हुए यह विनम्र सा यत्न किया है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय रूप में मुआवज़ा देकर इन परिवारों के अपनों से बिछड़े का कमी दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपने इन शहीदों की तरफ से दिखाई बहादुरी और शौर्य को कभी नहीं भुलेंगे। मुख्यमंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग को कहा कि वह एक संशोधित नीति तैयार करें जिसमें शहीद के योग्य पारिवारिक मेंबर को नौकरी के उपरांत शैक्षिक योग्यता में वृद्धि करने की सूरत में उच्च रैंक की नौकरी दी जा सके।

शहीद सुखजिंदर सिंह और जैमल सिंह के परिवार को 5-5 लाख का चेक मिला

तरनतारन/माेगा.पिछले साल पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान सुखजिंदर सिंह की बरसी पर उनके गांव गडीविंड एडीसी ने शहीद की पत्नी को 5 लाख का चेक दिया। वहीं, माेगा के शहीद जैमल सिंह की पत्नी काे सरकार की तरफ से 5 लाख का चेक दिया गया।







Read more click here All News

Bihar
Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News
Enter National
Haryana
Healthnews
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National
Punjab News
Rajasthan News
Sportsnews
Utar Pradesh







शहीद सुखजिंदर सिंह और जैमल सिंह के परिवार को 5-5 लाख का चेक मिला

Post a Comment

أحدث أقدم