बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सौजन्य से आयोजित एवं बेरमो डिवीजन टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित पिपराडीह फुटबॉल मैदान में खेला गया।
सत्यम क्रिकेट क्लब, स्वांग एवं बेरमो क्रिकेट क्लब के बीच हुए फाइनल मुकाबले में सत्यम क्लब स्वांग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाया। वहीं, जवाबी पारी में बेरमो क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 108 रन ही बना पाई।
इस तरह सत्यम क्रिकेट क्लब स्वांग की टीम 53 रन से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सत्यम क्लब के पवन सिंह को दिया गया। मैच की समाप्ति के बाद आयोजित म्यूजिकल चेयर का प्रथम पुरस्कार सुखमति कुमारी, द्वितीय रिया कुमारी व तृतीय रीतू कुमारी को दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो एवं विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ इंस्पेक्टर आरएल मीणा, गोमिया सीओ ओमप्रकाश मंडल, आईइएल थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेश्वर सिंह आदि होंगे।
विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण।

Post a Comment