आरा | संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सीएए, एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ मंगलवार को 16 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना शहर के अबरपुल के समीप जारी रहा।
संबोधित करते इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह धरना अनवरत चल रहा है।
जब तक सीएए, एनपीआर व एनआरसी को सरकार वापस नहीं लेती है तब तक यह धरना चलते रहेगा।
इस धरने में हिन्दू व मुसलमान बड़ी संख्या में शिरकत कर रहे है।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने संविधान बचाने, नागरिकता बचाने देश बचाने की जो मुहिम छेड़ रखी है।
मौके पर वार्ड पार्षद सलमा बेगम, नेसार राईन, फिरोज आलम, शबनम ऐकबाल, राजेंद्र चौधरी, राजद नेता अनिल आिद थे।
- नौ दिसंबर 2019: नया नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। जहां विपक्ष के भारी हंगामें के बावजूद देर रात तक चली कार्यवाही के बाद यह विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 311 तो इसके विपक्ष में 80 मत पड़े।
- 11 दिसंबर 2019: लोकसभा से पारित होने के बाद इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया गया। वहां भी विपक्षी दलों ने खूब विरोध किया लेकिन वोटिंग के बाद यह विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 125 और विरोध में 105 वोट पड़े।
- 12 दिसंबर 2019: लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर किया। जिसके बाद यह विधेयक कानून बन गया।
- 12 दिसंबर 2019: पूर्वोत्तर के कई राज्यों में नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा भड़की। गुवाहाटी और शिलांग में तोड़फोड़ और धरना प्रदर्शन किया गया।
- 13 दिसंबर 2019: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून को असंविधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इसे पंजाब में लागू नहीं किया जाएगा।
- 13 दिसंबर 2019: नागरिकता कानून के विरोध के कारण गुवाहाटी में भारत-जापान शिखर बैठक टाल दी गई। जापानी प्रधानमंत्री शिजो आबे ने अपनी भारत यात्रा रद्द की। अमित शाह ने शिलांग दौरा रद्द किया।
- 13 दिसंबर 2019: नागरिकता बिल पर पूर्वोत्तर में बवाल। असम-त्रिपुरा के बाद मेघालय में भी इंटरनेट बंद। पुलिस फायरिंग में दो की मौत। टीएमसी, कांग्रेस और पीस पार्टी ने नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका।
- 13 दिसंबर 2019: नागरिकता कानून को लेकर यूपी में भी तनाव, अलीगढ़ में जिला प्रशासन ने प्रदर्शन पर लगाई रोक। दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी किया विरोध प्रदर्शन।
- 14 दिसंबर 2019: बांग्लादेश के विदेशमंत्री ने भारत की यात्रा टाली। अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने के आरोप पर जताई नाराजगी।
- 15 दिसंबर 2019: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन के बाद सभी परीक्षाएं स्थगित, यूनिवर्सिटी में छुट्टियों का एलान।
- 16 दिसंबर 2019: जामिया हिंसा के बाद विरोध-प्रदर्शन देश के कई हिस्सों में तेज हो गया। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।विरोध में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इंडिया गेट पर सांकेतिक दो घंटे के धरने पर बैठीं। उग्र विरोध के चलते उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, बागपथ, सहारनपुर और बरेली में धारा 144 लगा दी गई। गृह मंत्रालय नागरिकता कानून पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के मकसद से कुछ तथ्य सामने लाया। गृह मंत्रालय ने बताया, नागरिकता संशोधन अधिनियम से कितने लोग लाभान्वित होंगे इसकी संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है। इनकी संख्या नियमों के निर्धारण के बाद स्पष्ट होगी। इसके लिए जल्द ही नियम तैयार किए जाएंगे। भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले आवेदक को आवश्यक

إرسال تعليق