खरौंधी | प्रखंड में बनाए गए एक मात्र राजी +2 हाई स्कूल में झारखंड अधिविद परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल के 694 छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को गणित विषय की परीक्षा दी।

 आयोजित हिंदी परीक्षा में 696 छात्रों में से 695 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

दो छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा में खरौंदी हाई स्कूल के 339 छात्र, तोरेलावा हाई स्कूल 207 छात्र, भलुही 53 छात्र, कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय के 37 छात्रा शामिल हुए।

केंद्राधीक्षक जितेंद्र पाल ने बताया आज गणित विषय की परीक्षा आयोजित किया गया है।

कदाचार मुक्त व शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र के सभी कमरों में सीसी टीवी लगाया है।

परीक्षा में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्र पर दंडाधिकारी वासुदेव राय, महिला पर्यवेक्षक रिंकी कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

केंद्र में निगरानी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट संदीप अनुराग टोपनो के द्वारा किया जा रहा था।

परीक्षा के दौरान केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों की संघन जांच किया गया।

वीक्षक मनोज गुप्ता, सत्यप्रकाश यादव, अजय तिर्की, मृत्युंजय दुबे, मो जमालुद्दीन अंसारी, गोविंद उरांव आदि उपस्थित थे।


Bansidhar Nagar News - 694 students took maths exam



Post a Comment

أحدث أقدم