शुक्रवार की रात घरेलू विवाद के बाद अपने घर से निकले सुकली के विजेंद्र राठौर ने अपनी पत्नी श्रद्धा राठौर के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया। इससे उसकी पत्नी श्रद्धा की तो मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन विजेंद्र को गंभीर अवस्था में पहले जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली निवासी विजेंद्र राठौर उर्फ लल्लू राठौर जांजगीर मेन रोड में अंडे का थोक व्यवसायी था। उसकी शादी करीब दो साल पहले ग्राम सरखों की श्रद्धा राठौर के साथ हुई थी। विजेंद्र के पिता पीआईएल में कर्मचारी है। उनकी आत्महत्या के प्रयास का वास्तविक कारण क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि श्रद्धा की मौत हो गई है वहीं विजेंद्र का बयान नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार की रात को विजेंद्र के घर में उसके माता पिता के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पति पत्नी घर से निकल रहे थे। निकलते समय उन्होंने अपनी बाइक से जाने की कोशिश की तो उन्हें बाइक नहीं मिली इसलिए दोनों पैदल ही निकल गए।
माता-पिता से विवाद होना बता रहें: चंद्रा
नैला चौकी प्रभारी ललित चंद्रा के अनुसार घटना का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है। अभी दोनों पक्ष से किसी का बयान नहीं हो पाया है। लेकिन उनके अनुसार मायके पक्ष वालों ने उसके ससुराल वालों के साथ विवाद होने की बात कही है। वहीं विजेंद्र के घर वाले पति पत्नी के बीच विवाद बता रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post