जिला प्रशासन की ओर से पुस्तकों की बिक्री पर कम से कम 25 फीसदी की छूट के आदेश न मानने पर की गई कार्रवाई के बाद पुस्तक विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। पुस्तक विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर पुस्तकों की बिक्री बंद कर दी साथ ही डीसी को ज्ञापन सौंपकर पुस्तकों पर छूट दिए जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया।
डीसी के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शहर के पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर बुधवार को छापेमारी की लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा की ओर से शुरू की गई कार्रवाई की सूचना पुस्तक विक्रेताओं को मिल गई और उन्होंने पुस्तकों की बिक्री बंद कर दी पुस्तक विक्रेताओं ने अपने-अपने शटर गिरा दिए।
इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना मिली कि खंड रानियां के पुस्तक विक्रेता भी इसी तरह नियम तोड़ कर पुस्तकें बेच रहे हैं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा ने अपनी टीम के साथ रानियां में दबिश दी लेकिन रानियां पहुंचते ही पुस्तक विक्रेताओं को सूचना मिल गई और उन्होंने भी सभी दुकानें बंद कर दी। दोपहर करीब 3:30 बजे तक इंतजार करने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की टीम वापस सिरसा लौटा आई।
जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा ने बताया कि पुस्तक विक्रेताओं ने 25 फीसदी छूट के आश्वासन के बाद परमिट हासिल किए थे
लेकिन उन्होंने अभिभावकों को छूट नहीं दी इसलिए विभाग की ओर से यह जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को की गई छापेमारी की सूचना और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उन्होंने डीसी और एडीसी को भेज दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post