युवा कल्याण संगठन ने जानीं आढ़ती-किसानों की दिक्कतें
युवा कल्याण संगठन के सरंक्षक व अन्य पदाधिकारियों ने चांग अनाज मंडी का जायजा लेकर आढ़तियों व किसानों की समस्याओं का जाना। इस दौरान संगठन सरंक्षक कमल सिंह प्रधान ने आढ़तियों, किसानों व मजदूरों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए व मास्क वितरित किए। उन्होंने कोराेना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिग रखने की भी अपील की। संगठन सरंक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि वे दादरी व भिवानी जिला की 38 मंडियों या परचेज सेंटरों का दौरा कर चुके हैं। सभी मंडियों में उठान की भारी समस्या बनी हुई है तथा किसानों के खाते में उनकी फसल के पैसे डालने में देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही बेमौसमी बरसात, ओलावृष्टि आदि की समस्या से जूझ रहा है। अब किसान मंडी में फसल लेकर आ रहा है तो उसके खाते में पैसे डालने में देरी की जा रही है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जल्द ही मंडी से गेहूं व सरसों का उठान करवाया जाए तथा किसानों के खाते में पैसा डालने में देरी न की जाए।
युवा कल्याण संगठन ने जानीं आढ़ती-किसानों की दिक्कतें
Youth welfare organization knows the problems of the working farmer

Post a Comment

Previous Post Next Post