लेफ्ट व राइट की व्यवस्था देखने पैदल बाजारों में घूमे एसडीएम और डीएसपी
वीरवार को एसडीएम अदिति व डीएसपी अमित भाटिया ने नारायणगढ़ एवं शहजादपुर के बाजार का दौरा किया। बाजार में बायीं ओर तथा दांयीं ओर की दुकानें यानि वैकल्पिक दिवस (अलटरनेट-डे) के तहत दुकानें खोलने की व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम, डीएसपी ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाजार में पैदल चलकर यह देखा कि क्या बाजार में व्यवस्था अनुसार ही दुकानें खुली हैं। खरीदारी करने आये लोग व दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
दुकानदारों ने सेनिटाइजर एवं हैंड वाशिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। मास्क पहने या नहीं। निरीक्षण के उपरांत एसडीएम अदिति व डीएसपी अमित भाटिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को ठीक पाया गया है। अधिकतर लोगों ने मास्क लगाया हुआ था, जिन एक-दो लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। उन्हें मास्क दिया गया और बताया गया कि घर से बाहर निकले तो मास्क अवश्य लगाएं। नारायणगढ़ तथा शहजादपुर कस्बा में स्थित बाजार में बायीं ओर (लेफ्ट साइड) की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। इसी प्रकार दाहिने ओर (राइट साइड) की दुकानें मंगलवार, वीरवार और शनिवार को खुलेंगी। यानि वैकल्पिक दिवस (अलटरनेट-डे) के तहत दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।

नारायणगढ़ बाजार का निरीक्षण करतीं एसडीएम अदिति व डीएसपी अमित भाटिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post