फीस को लेकर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों पर कराएंगे केसः निजी स्कूल एसो.
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की मीटिंग प्रधान एमएस साहनी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस लेने को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ. एमके सहगल ने कहा कि ऐसा करने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा। बच्चों के अभिभावक उन पोस्ट पर ध्यान न दें। प्रधान साहनी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान निजी स्कूल अभी तक बंद हैं। बच्चों को पढ़ाई के नुकसान से बचाने के लिए सभी स्कूल अध्यापक टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। सरकार के निर्देशानुसार सभी अभिभावकों को प्रति महीने ट्यूशन फीस देने के लिए कहा गया है। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि अभिभावक जो बच्चों की फीस जमा करते हैं, उससे ही स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन दिया जाता हैं इसलिए फीस न मिलने से उन्हें इन शिक्षण कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। पहले ही स्कूल बंद रहने से सभी स्कूलों की आर्थिक अर्थव्यस्था चरमरा गई है। कुछ अभिभावकों ने तो पिछले सत्र 2019-20 की फीस का भी पूरा भुगतान नहीं किया है। सक्षम अभिभावक भी फीस जमा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मीटिंग के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि अगर कोई अभिभावक अभी पूरी फीस जमा करने में सक्षम नहीं है तो वह फीस की किश्तें बनवाकर भी भुगतान कर सकता है।

फीस को लेकर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों पर कराएंगे केसः निजी स्कूल एसो.
यमुनानगर|मीटिंग करते स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी।


Post a Comment

Previous Post Next Post