देशभर में बदले मौसम से इंदौर भी अछूता नहीं रहा। दिन में बारिश के बाद रात में आंधी चली। प्रति चक्रवात की वजह से रविवार रात पौने दस बजे करीब हवा के हल्के झोंके चलना शुरू हुए। कुछ ही देर बाद हवा ने रफ्तार पकड़ी। 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। हवा जमीन को छूती हुई ऊपर उठती तो आंखों में धूल और जगह-जगह धूल के गुबार नजर आने लगे। इस दौरान शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई। इससे पहले शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक चार-पांच दिन मौसम ऐसा ही रोहेगा। मौसम बदलने का कारण अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है। टर्फ लाइन भी बनी है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री होकर सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Post a Comment