रविवार काे सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पांच दिनाें में तापमान 40 से बढ़कर 42.8 डिग्री पर जाकर टिक गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ाेतरी हुई है।रात का तापमान 21 से बढ़कर 23 डिग्री पर पहुंच गया है। दिनभर गर्मी रहने के साथ शाम काे माैसम बदल गया। शाम करीब 4 बजे तेज हवा चलने लगी। बारिश जैसी स्थिति निर्मित हुई। बाहर हवा चलने से राहत महसूस की गई, लेकिन घर के अंदर उमस ने हाल बेहाल कर दिया। गाैरतलब है कि गत चार दिनाें से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक बना हुआ है।
माैसम वैज्ञानिक डाॅ. केएस किराड ने बताया पश्चिमी विक्षाेभ के कारण अचानक माैसम बदला है। वायुमंडल की ऊपरी परताें में हलचल के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। हालांकि समय रहते स्थिति सामान्य हाे जाती है, लेकिन आद्रता बढ़ने से इससे फल व सब्जी की फसलाें में कीड़े लगने से नुकसानी की आशंका रहती है। अममून मानसून दक्षिण या पश्चिम से उठता है, लेकिन वर्तमान मेंजाे परिस्थिति बनी है वह बीच में से उठी है, जिसका बड़ा कारण पश्चिमी विक्षाेभ है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ZdOTf
Post a Comment