तापमान में उतार-चढ़ाव मई माह की शुरुआत से ही चल रहा है। बुधवार रात 12 बजे बिजली चमकने और गरज के साथ करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। गुरुवार सुबह से दिन भर तेज धूप से पड़ी उमस ने लोगों को हलाकान किया। दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 40.0 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक द्वारा बुधवार काे बारिश होने का अनुमान था। रात 12 बजे अचानक मौसम बदला और बारिश हुई।
बारिश के बाद रात के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार रात तापमान 24.5 डिग्री था, जो 21.8 डिग्री पर पहुंच गया। मई में पहली बार रात का तापमान 21.8 डिग्री पर पहुंचा है। एक सप्ताह से रात का तापमान 24 डिग्री से अधिक चल रहा था।
आगे क्या : तापमान में चलेगा उतार-चढ़ाव
मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया मई माह में नौतपा में तापमान अधिक रहने से बारिश होने का अनुमान लगाया जाता है। आमतौर पर मई में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहता है। दो दिनों से हल्की बारिश होने का अनुमान था। आगे भी तापमान में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post