गोटुलमुंडा-गुडफेड सड़क निर्माण अधूरा छोड़ ठेकेदार भागा, 1 साल बाद भी काम शुरू नहीं
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोटुलमुंडा से गुडफेड तक 6.80 किमी सड़क तथा पुलिया का निर्माण ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा था। ठेकेदार ने काम जून 2018 में शुरू किया था। इसे जून 2019 तक पूरा होना था। इसी बीच ठेकेदार ने निर्धारित तिथि पूर्ण होने के एक साल बीत जाने के बाद भी सड़क तथा पुलिया का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। काम को एक साल से छोड़ कर ठेकेदार गायब हो गया है। निर्माण बंद होने से ग्रामीण नाराज हैं।
रास्ते से गुडफेल, नवागांव, नलकसा, कुमुड़कसा, जक्के, हिलचूर, पायरी सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। गुडफेल, नवागांव, नलकसा के लगभग 50 स्कूली बच्चे मिडिल स्कूल गोटुलमुंडा तथा हाईस्कूल दमकसा पढ़ने आते जाते हैं। बारिश के समय नाला में बाढ़ आने से स्कूल आना जाना बंद हो जाता है।
उपसरपंच रामूराम कोला, ग्राम पटेल मुकेश पुड़ो, गायता राजेंद्र पुड़ो, वार्ड पंच सिलोबाई दर्रो, धनसोबाई टेकाम, संतोष साहू, बल्दू दर्रो, धनीराम पद्माकर, बंशीलाल कल्लो ने कहा कि रास्ते का इस्तेमाल कर ग्रामीण बैंक, राशन दुकान, लैम्पस तथा दैनिक कार्य के लिए रोज आते जाते हंै। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से
निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। पिछले बारिश के पहले कार्य पूरा करने का बोला था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अधूरा छोड़ कर गायब हो गया। सामने फिर बारिश का समय है। समय रहते नाले में पुलिया तथा मार्ग सड़क नहीं बनने से परेशानी होगी। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने की मांग की है।
ठेकेदार बरत रहा लापरवाही
सिवनी के सरपंच उमेश्वरी मंडावी ने बताया ग्रामीणों आने जाने में परेशानी को देखते हुए मार्ग में सड़क तथा पुलिया निर्माण की मांग ग्राम तथा पंचायत स्तर से शासन से मांग की गई थी। स्वीकृति भी हुई, लेकिन ठेकेदार ने समय पर निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इनके द्वारा कार्य पर लापरवाही बरती जा रही है। समय पर पूर्ण कराने के लिए प्रयासरत है।
गोटुलमुंडा-गुडफेड सड़क निर्माण अधूरा छोड़ ठेकेदार भागा, 1 साल बाद भी काम शुरू नहीं
Gotulmunda-Goodfed Road Construction contractor left unfinished, Ran not working even after 1 year



Post a Comment

Previous Post Next Post