स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के आइसोलेशन या क्वारींटिन में रह रहे या क्षेत्र विशेष में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल निर्धारित कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पटना) में पटना, तिरहुत, दरभंगा, मुंगेर और सारण प्रमंडल के कोरोना पॉजिटव लोगों के इलाज की व्यवस्था है।
हालांकि इसमें कैमूर और रोहतास को अलग रखा गया है। वहीं अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (गया) में गया, मगध प्रमंडल के जिले के साथ-साथ कैमूर और रोहतास के लोगों के इलाज किए जाएंगे। जबकि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हास्पिटल (भागलपुर) में भागलपुर, पूर्णिया और सहरसा प्रमंडल के लोगों का इलाज की व्यवस्था की गई है।
Click here to see more details

Post a Comment