सोशल डिस्टेंस नहीं, जुर्माना किया तो व्यापारियों ने जोड़े हाथ
लाकडाउन में प्रशासन ने दुकानों को सशर्त खोलने अनुमति दी है। नगर पालिका तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर की दुकानों का सर्वे किया तथा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 11 दुकानों से 28 हजार 400 रूपए का चालान काटा। इसके अलावा मास्क नहीं लगाने वालों से 1700 तथा बाइक में एक से अधिक सवारी वालों से 2700 रूपए का चालान काटा गया।

30 अप्रैल को कांकेर नगरपालिका, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम दोपहर 3 बजे कार्रवाई करने निकली। टीम ने गुरूवार को कुल 32,800 रूपए का जुर्माना किया। सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने वाले 11 दुकानदारों से 26,400 रूपए जुर्माना वसूला गया। सोशल डिस्टेसिंग नियम का उल्लंघन करने को लेकर दुकानदारों से 1 से 5 हजार रूपए तक की चालानी कार्रवाई की गई।

जिन दुकानों में ज्यादा लोग पास पास खड़े थे उनके खिलाफ चालानी कारवाई की। इस दौरान टीम के सामने दुकानदार हाथ जोड़ने लगे। ख्वाजा मोबाइल से एक हजार, हरिराम एंड संस एक हजार, प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स एक हजार, किरण ज्वेलर्स एक हजार, लक्ष्मी क्लाथ एक हजार, आहूजा हार्डवेयर एक हजार, संजय इलेक्ट्रॉनिक एक हजार, राजा मेडिकल एक हजार, लक्ष्मी गारमेंट एक हजार, कन्हैया क्लाथ एक हजार, विशाल गारमेंट 5 हजार रूपए आदि के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

 कार्रवाई में कांकेर तहसीलदार मनोज मरकाम, नगरपालिका सीएमओ सौरभ तिवारी, आरआई अनुभव साहू शामिल थे। इसके अलावा कुछ दुकानों में सैनिटाइजर का प्रबंध नहीं था जिसे लेकर चालान काटा गया। कुछ दुकानों में कर्मचारी तथा ग्राहक बिना मास्क लगाए मिले इनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई जारी रहेगी
नगरपालिका सीएमओ सौरभ तिवारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क नहीं पहनने को लेकर चालानी कारवाई की गई। वाहन चालकों के खिलाफ भी दो सवारी व मास्क नहीं पहनने को लेकर चालानी कारवाई की गई है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सोशल डिस्टेंस नहीं, जुर्माना किया तो व्यापारियों ने जोड़े हाथ
Merchants join hands if fined, not social distance



Post a Comment

Previous Post Next Post