वीरवार रात कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, इसमें कहा गया कि ओल्ड पंचकूला के एक घर में पंजाब से आकर कुछ लोग रुके हुए हैं। इसमें कुछ लोग कई दिनों से बीमार भी हैं। जैसे ही कंट्रोल रूम में इस बात का पता चला तो तुरंत मौके पर मेडिकल टीम और पुलिस भी पहुंची।
जब उस घर में लोगों से पूछताछ हुई तो ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं था, जो पंजाब का हो। इसके बाद उन लोगों का चेकअप भी हुआ और इसके बाद यहां कोई कोरोना से संबंधित मरीज भी नहीं मिला।
इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने कहा कि कंट्रोल रूम में जो कॉल आई थी वो गलत निकली। किसी ने गुमराह करने के लिए कॉल की।
एसएचओ सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन ललित कुमार ने बताया कि जैसे ही उनके पास कॉल आई तो माैके पर पहुंचे थे, वहां मेडिकल टीम ने पूरी जांच की है। ऐसा कुछ नहीं था कि कोई पंजाब से आकर यहां रह रहा था और वो बीमार था। अगर उन्हें कोई कम्प्लेंट मिलती है तो गलत सूचना देने वाले पर एक्शन भी लिया जा सकता है।
5 जमातियों के सैंपल आए नेगेटिव
जनरल अस्पताल में अभी 6 जमाती कोरोना पॉजिटिव होने के कारण एडमिट हैं। वीरवार को 5 जमातियों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और इसमें 1 जमाती के सैंपल पेंडिंग हैं। अच्छी बात ये है कि सबसे ज्यादा उम्र के कालू खान के भी तीसरी बार लिए सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।
Click here to see more details

Post a Comment