लॉकडाउन में रादौर के राधा स्वामी सत्संग भवन में प्रशासन द्वारा क्वारेंटाइन किए गए प्रवासी मजदूरों ने जब घर जाने की जिद पर खाना खाना छोड़ दिया तो उन्हें समझाने व बातचीत करने के लिए एसडीएम रादौर पूजा चावरियां मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने समझाया कि यूपी के सीएम भी पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए, जिससे पता चलता है कि महामारी को लेकर संकट कितना बड़ा है। ऐसे में प्रवासी मजदूर घर जाने की जिद न करें। यदि वह लोग खाना नहीं खाएंगे तो वह भी खाना नहीं खाएंगी। समझाने पर भावुक हुए प्रवासियों ने एसडीएम के साथ खाना खाया।
Click here to see more details

Post a Comment