कोरोना वायरस के चलते प्रदेशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के सामने मुश्किल समय आने के बाद से विभिन्न संगठनों व लोगों की ओर से सहायता कर मदद की जा रही है।
इसी के तहत वर्धमान शिक्षण समिति की ओर से भोजन व खाद्य सामग्री के पैकिटों का निरंतर वितरण किया जा रहा है।
समिति के मंत्री नरेन्द्र पारख ने बताया कि इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जंवरीलाल शिशोदिया, सहमंत्री गौतमचंद गोखरू, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द मेड़तवाल, प्रबन्धकारिणी सदस्य चंदूलाल कोठारी, दीपचन्द कोठारी, कॉलेज प्राचार्य आर.सी. लोढ़ा, कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष नवीन देवड़ा उपस्थित थे।
Click here to see more details

Post a Comment