लॉकडाउन के दौरान पटियाला के ड्यूटी पर तैनात एसआई हरजीत सिंह द्वारा दिखाई बहादुरी और ड्यूटी प्रति समर्पित होने की भावना के सम्मान और पुलिस फोर्स की हौसला अफजाई के लिए डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता की ओर से पंजाब पुलिस को दी गाइडलाइन मुताबिक पुलिस कर्मियों ने मैं भी हरजीत सिंह के नाम का बैज अपनी नेम प्लेट पर लगाया। जिला पुलिस मुखी मानसा डाॅ. नरिंदर भार्गव ने बताया कि आज समूह पुलिस स्टाफ की ओर से मैं भी हरजीत सिंह लिखे हुए बैज अपनी नेम प्लेट पर लगाकर बहादुर कर्मचारी के अनुशासन और बहादरी का सम्मान किया गया ताकि समूह पुलिस फोर्स की हौसला अफजाई हो ओर आम पब्लिक को पुलिस कर्मचारियों के कर्तव्य पालना का एहसास हो सके।
पुलिस आम लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ओर अपने परिवारों से दुर रहते इस समय डयूटी दे रही है। इसलिए पूरी पुलिस फोर्स को हरजीत सिंह की बहादुरी ओर अनशासन के पालन की उदाहरण से शिक्षा लेनी चाहिए। पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला,सिद्वू मुस्सेवाला,आर नेत, गगन अनमोल मान,कोर वाला मान,निशा बानों ओर बंटी बैंस इत्यादि ने भी हरजीत सिंह की प्रशंसा करते कहा कि हरजीत सिंह की बहादुरी पूरी पुलिस फोर्स के लिए एक मिसाल है।
Click here to see more details

إرسال تعليق