लाॅक डाउन की पालना कराने के लिए सरकारी अधिकारी मुस्तैदी से लगे हुए है। इसी तर्ज पर कई गांवाें में लाेग अपने अपने तरीके से लाॅक डाउन की पालना कराने के अनूठे तरीके अपना रहे हैं।
एेसा ही मामला जिले के लावा गांव में देखने काे पाया।
लाॅकडाउन की पालना कराने के प्रति आमजनाें काे जागरुक करने के लिए दाे सगे भाई आर्टिस्ट सत्यनारायण पाराशर एवं राजेश पाराशर अनूठे उदाहरण के रूप में सामने आए हैं। दाेनाेंभाइयाें ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण अभी फुर्सत है।
इसलिए इस समय का सदुपयाेग करने के लिए लाॅक डाउन में सही प्रकार से आमजनाें काे लाॅकडाउन के प्रति प्रेरित करने का निर्णय लिया। उन्हाेंने अपने खर्च से दीवाराें पर स्लाेगन लिखना शुरू किया। सत्य कला केंद्र के संचालक सत्यनारायण एवं राजेश पाराशर ने बताया कि लावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में अब तक करीब 70 से अधिक दीवाराें पर आमजनाें काे लाॅकडाउन के प्रति प्रेरित करने के लिए समाजिक दूरी अपनाए काेराना बीमारी भगाए, लाॅक डाउन की पालना करें।
अपने एवं अपनाें की सुरक्षा के लिए घर पर रहें। घर पर रहना है काेराेना काे मिटाना जैसे स्लाेगन दीवाराें पर लिख रहे हैं। इन दाेनाें भाइयाें के इस काम की ग्रामीण खूब तारीफ कर रहे हैं। दाेनाें आर्टिस्ट भाइयाें ने बताया कि गांव क्षेत्र में करीब 300 दीवाराें पर स्लाेगन का लक्ष्य है।
ग्राम पंचायत सहित आसपास की पंचायताें में लिखेंगे। इधर जैसे ही लाेगाें की दीवाराें की और नजर जाएगी ताे, वे लाॅक डाउन की पालना के प्रति सचेत हाेंगे। इधर ग्राम पंचायत में जहां भी लाेगाें यह पता चलता है कि यह अपने खर्च पर यह दीवाराें पर स्लाेगन लिख रहे है ताे लाेग स्वागत करते हुए सैल्यूट करने से भी नहीं चूकते हैं।
Click here to see more details



Post a Comment